सूचना डेस्क · भारत

सीधा मतलब | Seedha Matlab

Contact
शब्दकोश | Shabdkoshपैसे के ज़रूरी शब्दों का सीधा मतलबखोलिए → परीक्षा के लिए।For ExaminationUPSC, SSC, राज्य PSC और Banking परीक्षाओं के Economy / Banking शब्दखोलिए →
← सारे पोस्ट

हमारे बारे में

संदिग्ध message, बैंक में कटा पैसा, बीमा या EPFO का अटका हक़ — हर जवाब के नीचे सरकारी स्रोत का लिंक, ताकि आप ख़ुद जाँच सकें।

यह डेस्क क्या करता है

अभी हमारा मुख्य काम है संदिग्ध WhatsApp/SMS संदेश, लिंक, कॉल और ऑफ़र की जाँच आसान बनाना। हर लेख में साफ़ verdict, तुरंत करने वाला कदम और आधिकारिक स्रोत मिलेगा।

पुराने लेखों में बैंकिंग अधिकार, उपभोक्ता, बीमा और EPFO से जुड़ी जानकारी भी है। इस शुरुआती दौर में हमारा नया content मुख्यतः scam alert और धोखाधड़ी के बाद तुरंत उठाए जाने वाले कदमों पर होगा।

साइबर स्कैम — संदिग्ध बात की पहचान, स्रोत से जाँच और अगला सुरक्षित कदम।

यह डेस्क क्या नहीं करता

  • डर नहीं बेचता। घबराहट फैलाकर क्लिक बटोरना आसान है, पर उससे किसी का बचाव नहीं होता।
  • सलाहकार नहीं है। यहाँ जो है वह सामान्य जानकारी है — कानूनी या वित्तीय सलाह नहीं। अपने मामले में आधिकारिक स्रोत या पेशेवर से पुष्टि कीजिए।
  • अभी कुछ बेचता नहीं। इस समय साइट पर कोई विज्ञापन, प्रायोजित पोस्ट या बैंक/बीमा का रेफरल लिंक नहीं है। आगे अगर साइट चलाने का खर्च निकालने के लिए विज्ञापन जोड़े गए, तो वह इसी पन्ने पर और निजता नीति में साफ़ लिखा जाएगा — चुपचाप नहीं। और किसी भी पैसे वाले रिश्ते से यहाँ लिखी बात नहीं बदलेगी।

नाम क्यों नहीं

यह डेस्क बिना नाम के चलता है, और यह जान-बूझकर है। मक़सद यह है कि आप बात को उसके स्रोत से परखें, लिखने वाले के नाम या पद से नहीं। इसीलिए हर पोस्ट के नीचे सरकारी लिंक रहता है — ताकि आप हम पर भरोसा किए बिना भी खुद जाँच सकें।

यहाँ किसी संस्था की अंदरूनी जानकारी नहीं आती। जो कुछ लिखा जाता है, वह सार्वजनिक रूप से उपलब्ध आधिकारिक दस्तावेज़ों से आता है। पूरा तरीका स्रोत नीति में दर्ज है।

कुछ कहना हो

कोई तथ्य गलत लगे तो X पर @seedhamatlab को सार्वजनिक reply में बताइए। निजी जानकारी साझा न करें। सुधार की नीति भी स्रोत नीति वाले पन्ने पर लिखी है।